प्रशासन ने तोड़वाई नाली, साल भर से नहीं हुई मरम्मत; बच्चों के लिए स्कूल को लगाना पड़ा लकड़ी का जुगाड़
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मस्तूरी, बिलासपुर । ग्राम पंचायत मस्तूरी के अम्बेडकर चौक (जयरामनगर मोड़) स्थित गोपियापारा प्राथमिक शाला और जॉनसिया पब्लिक स्कूल के पास की सड़क और नाली की हालत पिछले एक साल से बदहाल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष पानी निकासी और नाली सफाई के नाम पर मस्तूरी SDM, तहसीलदार, सरपंच और PWD विभाग द्वारा नाली के ऊपरी कवर को तुड़वाया गया था। लेकिन आज तक न तो नाली की सफाई हुई और न ही उसकी मरम्मत की गई। जिसके कारण पूरी सड़क पर मलबा, गड्ढे और कीचड़ फैला हुआ है।

तस्वीर में दिख रहा पूरा हिस्सा ही खराब पड़ा है। बरसात में सड़क तालाब बन जाती है। स्थिति ऐसी है कि नाली पार करने के लिए जॉनसिया पब्लिक स्कूल प्रबंधन को बच्चों के आने-जाने के लिए अपने खर्चे से लकड़ी का पट्टा (फट्टा) लगाना पड़ा है।
रोज सैकड़ों स्कूली बच्चे इसी कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जिस नाली को प्रशासन ने खुद तुड़वाया है, उसकी तत्काल सफाई और पक्का निर्माण कराया जाए और सड़क को भी दुरुस्त किया जाए।
मस्तूरी के अम्बेडकर चौक पर पिछले साल प्रशासन द्वारा तुड़वाई गई नाली, एक साल बाद भी मरम्मत नहीं, जॉनसिया स्कूल ने लगाया लकड़ी का अस्थायी पुल।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
