सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की शिक्षा का सहारा
समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र, सरिता की पढ़ाई का रास्ता हुआ आसान
रायपुर । छत्तीसगढ़ में संचालित सेवा सेतु केंद्र नागरिकों के लिए आवश्यक शासकीय दस्तावेज जैसे जाति और निवास प्रमाण पत्र बेहद कम समय में उपलब्ध कराकर बेटियों की स्कूली प्रवेश, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा की राह आसान बना रहे हैं। इन केंद्रों के जरिए अब बिना किसी परेशानी के घर के पास ही ऑनलाइन दस्तावेज मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व और सुशासन की सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सेवा सेतु केंद्र व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस पहल से लोगों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

आवश्यक दस्तावेज समय पर मिलने से दूर हुई परिवार की चिंता दंतेवाड़ा जिले की तहसील बड़े बचेली निवासी मुन्ना राम अपनी पुत्री सरिता की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित थे। कॉलेज में प्रवेश के लिए आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में आय प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया। केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया। इससे सरिता की आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो गया और परिवार की चिंता दूर हो गई।

अब एक ही स्थान पर मिल रही हैं जरूरी शासकीय सेवाएं मुन्ना राम ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कामों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर आवश्यक शासकीय सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से उनकी पुत्री बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार मुन्ना राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र की स्थापना आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी पहल है। उन्होंने इसे सुशासन, जनसुविधा और नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार का प्रभावी कदम बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में राज्य सरकार शासकीय सेवाओं को लोगों के घर-घर तक सरल और सुलभ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
