सेवा सेतु से मिली डिजिटल सुविधा, शुभम को मिला डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाओं का बन रहा प्रभावी माध्यम सेवा सेतु केंद्र
डिजिटल प्रमाण पत्र मिलने से समय की बचत, दस्तावेजों के सुरक्षित संरक्षण में भी मिली सुविधा

रायपुर । सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सुशासन सरकार नागरिकों तक पहुंचा रही है तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं। सेवा सेतु। इसमें आप अपने मोबाइल में कई सेवा घर बैठे, जाति प्रमाण पत्र है, निवास प्रमाण पत्र है, आय प्रमाण पत्र है, चाहे आपका राजस्व का खसरा बी-1 है, ये सब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने की दिशा में संचालित सेवा सेतु केंद्र आमजन के लिए एक भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इसी पहल का लाभ दुर्ग जिले के वैशाली नगर निवासी शुभम वर्मा को मिला, जिन्हें सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से मात्र एक माह के भीतर डिजिटल जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

मैनुअल प्रमाण पत्र के स्थान पर चुना सुरक्षित डिजिटल विकल्प शुभम वर्मा ने बताया कि उनके पास पहले से मैनुअल जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध था, लेकिन उसके फटने, खराब होने अथवा खो जाने की आशंका को देखते हुए उन्होंने डिजिटल जाति प्रमाण पत्र बनवाने का निर्णय लिया। सेवा सेतु केंद्र में निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने के बाद उनकी प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की गई और एक माह के भीतर डिजिटल जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। यह प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र, जोन-2, भिलाई से उनके पिता ने प्राप्त किया।
डिजिटल प्रमाण पत्र से बढ़ी सुविधा और सुरक्षा शुभम ने बताया कि डिजिटल जाति प्रमाण पत्र कंप्यूटर जनित होने के साथ सक्षम अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित होता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके उपयोग से दस्तावेज के सुरक्षित रखरखाव में सुविधा मिलती है तथा भविष्य में आवश्यकतानुसार इसका उपयोग भी आसान हो जाता है।
एक ही स्थान पर मिल रही अनेक शासकीय सेवाएं शुभम वर्मा ने सेवा सेतु केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं तथा सरकारी सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनी हैं। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए शासन और प्रशासन के बीच एक प्रभावी एवं सुविधाजनक सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
