नगर निगम स्वास्थ्य विभाग, जोन 4 और पर्यावरण विभाग की टीम ने शंकर नगर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से लदे टाटा एस वाहन को पकड़ा और जप्ती कार्यवाही कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने हेतु सिविल लाईन पुलिस थाना में भिजवाया

0
IMG-20251127-WA0756.jpg

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम में नगर निगम रायपुर क्षेत्र के बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की सप्लाई से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव द्वारा दिए गए।

निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग, जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पर्यावरण विभाग के साथ मिलकर शंकर नगर क्षेत्र में सी जी 04 क्यू पी 9102 टाटा एस वाहन का औचक निरीक्षण किया, तो जनशिकायत सही मिली और यह वाहन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से लदा हुआ मिला. इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम स्वास्थ्य विभाग, जोन 4 स्वास्थ्य विभाग और पर्यावरण विभाग की टीम ने नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सम्बंधित व्यक्ति / संस्था पर कानूनी कार्यवाही करने हेतु प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से लदे टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू पी 9102 को सिविल लाईन पुलिस थाना जप्ती कार्यवाही कर आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु आयुक्त के आदेश पर भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!