निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने सड़क पर गन्दगी फैलाने पर वार्ड 68 में लवकुश फर्नीचर  पर 2000 रूपये का किया जुर्माना

0
IMG-20251127-WA0735.jpg

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर में गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार वस्तुस्थिति  की जानकारी लेने नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा द्वारा स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी, दिलीप भारती की उपस्थिति में  जोन अंतर्गत डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के क्षेत्र में लवकुश फर्नीचर के सामने सड़क मार्ग की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान सड़क पर गंदगी फैलाये जाने की जनशिकायत सही मिलने पर  सम्बंधित लवकुश फर्नीचर दुकान के सम्बंधित संचालक  पर  2000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!