मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

0
IMG-20260821-WA0850

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ देश की वर्तमान परिस्थितियों और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी संवाद और समन्वय को महत्वपूर्ण बताते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री साय और मुख्यमंत्री चौधरी के बीच हुई यह सौजन्य भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा शासन-प्रशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लेकर भी चर्चा हुई।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!