तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा
नई दिल्ली । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आशा लकड़ा ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

तोखन साहू ने जनजातीय समाज के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रभावी प्रयासों और समन्वित पहल की आवश्यकता पर बल दिया।

मुलाकात के दौरान जनजातीय समुदायों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया तथा उनके विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
