विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगा आशीर्वाद का एक दीप : धनलाल देशलहरे

0
IMG-20260916-WA1139

मारो नगर पंचायत अध्यक्ष ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में घर-घर दीप जलाने का किया आग्रह

रिपोर्टर ✒️ विनय सिंह, ब्यूरो बेमेतरा

बेमेतरा। मारो नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देशलहरे ने नगरवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में एक दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश का अवसर सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण पड़ाव है।

देशलहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को “सेवा और समर्पण” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने स्वयं 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे तक अपने घर पर प्रधानमंत्री के सम्मान में एक दीप प्रज्वलित करने की बात कही।

NTPC World Environment Day

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी इस अवसर पर अपने घरों में एक दीप जलाएं और इसे विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए सहभागिता करें। उनके अनुसार एक दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की प्रगति, सेवा और बेहतर भविष्य के प्रति संकल्प का संदेश भी दे सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2025 में सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश का उल्लेख करते हुए देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया था और विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्य के लिए आगे भी कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देशलहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलन के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता का संदेश दिया जा सकता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने घर पर एक दीप प्रज्वलित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!