भगवान विश्वकर्मा पूजा पर उर्मिला यादव ने दी शुभकामनाएं

0
Screenshot_20260910_195526

शिल्प, वास्तुकला और निर्माण के देवता से सुख-समृद्धि की कामना

मुंगेली। शिल्प, वास्तुकला, साधन एवं निर्माण के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा के पावन अवसर पर पूर्व सभापति जिला पंचायत मुंगेली उर्मिला रमेश यादव ने जिलेवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीक और कर्मशीलता के प्रतीक माने जाते हैं। विश्वकर्मा पूजा का पर्व समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीकी कर्मियों, श्रमिकों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें मेहनत, हुनर और रचनात्मकता के प्रति सम्मान का संदेश देता है। भगवान श्री विश्वकर्मा की आराधना के साथ लोग अपने औजारों, मशीनों एवं कार्यस्थलों की पूजा कर सुरक्षित एवं समृद्ध कार्य की कामना करते हैं।

उर्मिला रमेश यादव ने भगवान श्री विश्वकर्मा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से क्षेत्र में विकास एवं निर्माण के कार्य निरंतर आगे बढ़ें और मेहनतकश लोगों के जीवन में नई खुशियां आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!