अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ से की सौजन्य मुलाकात
पुष्पगुच्छ भेंटकर नवीन जिला शिक्षा अधिकारी मोहन लाल पटेल का किया स्वागत, दी बधाई और शुभकामनाएं
मुंगेली। जिला मुंगेली में नवीन जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ डॉक्टर मोहन लाल पटेल से अशासकीय विद्यालय संचालक संघ जिला मुंगेली के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में मुंगेली में पदस्थ होने पर उनका स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सौजन्य मुलाकात के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आपसी संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में संचालित अशासकीय विद्यालयों से संबंधित विषयों तथा विद्यालय संचालन के दौरान सामने आने वाली आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने भी प्रतिनिधिमंडल से जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद किया।

इस अवसर पर समग्र शिक्षा मिशन के अधिकारी अशोक सोनी, एएमआई प्रशासक मुन्नालाल देवांगन तथा मान्यता खंड के बाबू महेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे।

अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की ओर से जिला अध्यक्ष नर्बद कश्यप, जिला सचिव सोमनाथ बंजारे, सह सचिव बृहदत्त त्रिपाठी, संरक्षक सुनील लहरे सहित सक्रिय सदस्य बलराम सोनकर, के.पी. सिंह बंजारे, शत्रुघ्न साहू और मुकेश सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मोहन लाल पटेल से मुलाकात कर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। संघ पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की भावना भी व्यक्त की। मुलाकात के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
