नव नियुक्त जिला अध्यक्ष वर्मा का लोरमी आगमन पर भव्य स्वागत। कांग्रेस नेता अशोक चंद्राकर के नेतृत्व में हुआ स्वागत समारोह
लोरमी/मुंगेली । नव नियुक्त जिला अध्यक्ष वर्मा के लोरमी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस नेता अशोक चंद्राकर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पुष्पमालाओं, नारेबाजी और आतिशबाजी के बीच जिला अध्यक्ष वर्मा का पूरे जोश और गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जमकर नारे लगाए गए और संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नरेश पाटले (ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी), पुरुषोत्तम मारको (ब्लॉक अध्यक्ष डिंडोरी), थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, संजय यादव, माया रानी, उर्मिला यादव, विद्यानन्द चंद्राकर, अनिल दास, पवन दास, रामप्रकाश यादव, लखन कश्यप, मनीष त्रिपाठी, धनुष सेन, नितेश पाठक, हेमीन मंगेसकर, बिंदु यादव, मुरली दीना कश्यप, खुशबू वैष्णव, परसादी यादव, अरुण कुलमित्र, मेनकुमार भार्गव, जाकिर हुसैन, खेम सिंह, रानू कश्यप, रामजी ध्रुव, मंजीत रात्रे, अजय साहू, आकाश वैष्णव, कृष्णा सोनी, सोहन वर्मा, संतोष जायसवाल, रामनिहोरा कश्यप, अभिलाश जायसवाल, दिलीप बंजारा, बजरंग बंजारा, अमन तिवारी, मध्यम पटेल, प्रकाश वैष्णव, रोहित लहरे, लल्ला ठाकुर, हरेंद्र चंद्राकर, धनंजय दुबे, तारा कश्यप, दीपक चंद्राकर, लक्ष्मी जायसवाल, नरेंद्र साहू, जितेंद्र कश्यप, रामस्वरूप श्याम, नकछेद जायसवाल, मनोज अहिरवार, कैलाश श्रीवास, भावेश शर्मा, संदीप मरावी, राजेश मरावी, संजीव शर्मा, पीसी लहरे, बंटी सोनवानी, नोहर, सुरेंद्र लहरे, रेशम घृतलहरे, गोलू कश्यप, कामता सोनवानी, लक्की वर्मा, सोहन वर्मा, यशवंत खांडे, अनंत खांडे, पेखन चंद्राकर, सुग्रीव चंद्राकर, अनिल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेता अशोक चंद्राकर ने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में वर्मा की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




