अनुशासनहीनता पर कड़ा एक्शन, सहायक शिक्षक निलंबित

0
image_search_1790441028973

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर । शासकीय कार्य में बाधा, अनधिकृत अनुपस्थिति और अनुशासनहीनता के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरी, विकासखंड कोटा में पदस्थ सहायक शिक्षक अभिमन्यु मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांच में शिक्षक के बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने तथा 7 सितंबर को शराब सेवन कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोटा में अभद्र व्यवहार एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत सामने आई।

शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तखतपुर निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!