कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण

0
IMG-20260927-WA1258

रायपुर । बस्तर जिले के जनपद पंचायत बस्तर अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत कुंगारपाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण अत्यंत उत्साह और गरिमामय माहौल में सुना गया। इस विशेष प्रसारण कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। ग्रामीणों ने वन मंत्री केदार कश्यप के साथ एक ही स्थान पर बैठकर प्रधानमंत्री के इस संबोधन को सुना, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों, सामाजिक पहलों और जन-सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और आम नागरिकों के उत्कृष्ट प्रयासों को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और समाज हित में योगदान देने का आह्वान किया।

NTPC World Environment Day

इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल तथा जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर कार्यक्रम के साक्षी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!