केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संकल्प भवन में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

0
IMG-20260929-WA0677

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली स्थित संकल्प भवन में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के पब्लिक हेल्थ (अर्बन) डिवीजन और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा कार्यों से प्रेरित इस अभियान के तहत श्री तोखन साहू ने रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रोत्साहित किया और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्त की प्रत्येक यूनिट किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साथ ही, उन्होंने लोगों से इस पुनीत कार्य में आगे बढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा, “खून की हर एक बूंद किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मदद कर सकती है। मैं उन सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जो सेवा भावना के साथ आगे आए और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। उनका निस्वार्थ प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा कार्यों के प्रति सम्मान और समाज के प्रति समर्पण की भावना का सच्चा प्रतिबिंब है।”

NTPC World Environment Day

उन्होंने शिविर के आयोजन तथा अधिकारियों और नागरिकों को जीवनरक्षक इस कार्य में योगदान देने का अवसर प्रदान करने के लिए MoHUA के पब्लिक हेल्थ (अर्बन) डिवीजन और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!