सरगुजा के विकास को नई रफ्तार — उप मुख्यमंत्री अरुण साव


रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
• 82.24 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन


बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंबिकापुर में 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। स्वच्छता पार्क में 50 लाख की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। इसके साथ लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन विभाग के कई कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
“सरगुजा तेजी से विकास के पथ पर” — उप मुख्यमंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरगुजा में तेजी से विकास हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले 23 महीनों में अंबिकापुर शहर के लिए 209 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगुजा संभाग में सड़कों के विकास हेतु 1737 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि नए कार्यों से पर्यटन, कृषि और स्थानीय व्यापार को बल मिलेगा।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि स्वीकृत कार्यों से अंबिकापुर का तेजी से विकास होगा और नागरिक सुविधाएं बढ़ेंगी।
अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद
कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, कलेक्टर विलास भोसकर, एसएसपी राजेश अग्रवाल, निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप सहित पार्षदगण और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
27.95 करोड़ की छह सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की 27 करोड़ 94 लाख 86 हजार रुपये की छह सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया—
- फरसाबहार–धरमपुर (4 किमी) — 602.58 लाख
- बतौली–शांतिकुंज (3 किमी) — 344.16 लाख
- फरसाबहार–जनरलगो (3.5 किमी) — 373.58 लाख
- डूमरपाखना–पेण्डरमारी (1 किमी) — 260.56 लाख
- कटकोना शिवान रोड (4.20 किमी) — 504.05 लाख
- पोईबोहरा–गुढ़उपूरीगुड़ा–बुढ़ा गांव (5 किमी) — 709.93 लाख
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
नगर निगम क्षेत्र को 33.79 करोड़ की सौगात
नगर निगम क्षेत्र में 33 करोड़ 78 लाख 75 हजार रुपये की छह परियोजनाओं का लोकार्पण/भूमिपूजन—
- 50 लाख — अटल परिसर
- 11.59 करोड़ — माँ महामाया कॉरिडोर
- 2.39 करोड़ — पुष्प वाटिका, सरगवा पार्क, पेयजल पाइप लाइन
- 2.76 करोड़ — दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन
- 11.18 करोड़ — नालंदा परिसर
- 5.35 करोड़ — स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्य
इनसे शहर के सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाओं और सामुदायिक ढांचे में वृद्धि होगी।
32 करोड़ की नल-जल योजनाएँ — हर घर को स्वच्छ जल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 20 गांवों—
भिट्टीकला, कंचनपुर, नवानगर, देवीटिकरी, तेंदुटिकरा, बकनाकला, बरगीडीह, चिरगा, गंगापुर, करांकी, दर्रीटोला, बतौली, नवडीहा, दोरना, तेंदूडांड, कुनकुरी, कछारडीह, डूमरभावना, लैगू, चैनपुर—
में 32 करोड़ 9 लाख रुपये की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण/भूमिपूजन किया गया।
इन योजनाओं से हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



