एसईसीएल मुख्यालय में गांधी जयंती पर हैप्पी रन, स्वच्छता का लिया संकल्प

0
IMG-20261002-WA0590

गांधी उद्यान में सीएमडी हरीश दुहन सहित शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया वृक्षारोपण

बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत आयोजित कार्यक्रमों में एसईसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की प्रमुख कड़ी के रूप में वसंत विहार कॉलोनी से ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ का आयोजन किया गया। हैप्पी रन में एसईसीएल के निदेशक मंडल से निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास, निदेशक वित्त डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) हिमांशु जैन सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

NTPC World Environment Day

हैप्पी रन वसंत विहार कॉलोनी से प्रारंभ होकर एसईसीएल मुख्यालय परिसर से होते हुए नेहरू शताब्दी नगर स्थित गांधी उद्यान पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

गांधी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन शामिल हुए। कार्यक्रम में निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी, विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक मंडल के सदस्यों, सीवीओ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महात्मा गांधी के स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और जनभागीदारी से जुड़े विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण

स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत गांधी उद्यान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। एसईसीएल के शीर्ष प्रबंधन एवं अधिकारियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

स्वच्छता की शपथ, हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान का संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। प्रतिभागियों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रत्येक वर्ष 100 घंटे अर्थात प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया गया।

बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) वरुण शर्मा ने किया। आयोजन के दौरान एसईसीएल परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!