पचपेड़ी धान खरीदी केंद्र में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया का औचक निरीक्षण, किसानों की समस्याएँ सुनीं
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
पचपेड़ी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी धान खरीदी केंद्र में आज क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया ने अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से संवाद कर उनकी स्थिति जानी और खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया।
किसानों से सीधे बातचीत, समस्याएँ सामने आईं
विधायक ने किसानों से खरीदी प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, तौल व्यवस्था, कतार प्रबंधन और टोकन वितरण जैसी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कई किसानों ने बताया कि सुविधाओं की कमी और धीमी प्रक्रिया के चलते उन्हें घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ती है।

पटवारी को फोन पर कड़े निर्देश
किसानों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक लहरिया ने मौके से ही पटवारी को फोन कर सख्त निर्देश दिए—
- किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए,
- एग्री स्टेट, युवा सहित किसानों के अधिकार में आने वाली सभी सुविधाएँ समय पर व पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाएँ,
- यदि लापरवाही पाई गई, तो इस मुद्दे को वे विधानसभा में उठाएँगे।
अधिकारियों-कर्मचारियों में हलचल
विधायक के औचक निरीक्षण के बाद केंद्र में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई। कई कमियाँ सामने आने पर उन्हें तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए।
किसानों ने जताया संतोष
विधायक द्वारा समस्याएँ सुनने और तत्काल कार्रवाई के आश्वासन पर किसानों ने संतोष जताया। किसानों का कहना है कि निरीक्षण के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
पचपेड़ी धान खरीदी केंद्र में विधायक दिलीप लहरिया का यह निरीक्षण खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसानों के हित में बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




