मुंगेली नगर पालिका में परिषद की बैठक संपन्न,नवीन नगर पालिका भवन,पालिका बाजार सहित विभिन्न विकास कार्यों को मिली हरी झंडी,करोड़ों की परियोजनाएँ होंगी साकार


मुंगेली । नगर पालिका परिषद मुंगेली की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के घोषणा अनुरूप नगर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। परिषद की इस बैठक में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों द्वारा 67 विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विचार किया गया,जिनमें अधिकांश कार्यों पर सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। इन प्रस्तावित कार्यों में नवीन नगर पालिका भवन,नालंदा परिसर का निर्माण,पालिका बाजार का निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएँ शामिल हैं,जिनके पूर्ण होने पर नगर की सुविधाओं में बड़ा बदलाव अपेक्षित है। आने वाले दिनों में इन कार्यों पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। बैठक के दौरान नगर की आवश्यकताओं,जनसुविधाओं को बढ़ाने और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पार्षदों ने नगर के हित में विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन पर बल दिया।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,सीएमओ होरी सिंह ठाकुर,नेता प्रतिपक्ष मोहन मल्लाह,वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव,पार्षद विजयलक्ष्मी शुक्ला,जितेंद्र दावड़ा,अजय साहू,सुरज यादव,नारद देवांगन,निमेश देवांगन,विनय चोपड़ा,रोशन सोनी,कुलदीप पाटले,संजय चंदेल,विजय बंजारा,दिलीप सोनी,असलम खान तथा पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,रवि कोशले,आयुष शुक्ला,श्रवण सोनकर,अन्नू साहू,सत्तू देवांगन,सत्तू सिंह ठाकुर,इंजीनियर प्रतीक पाण्डेय,नेमीचंद वर्मा,विद्यानंद यादव और खिलेश्वर दीक्षित भी उपस्थित रहे। वहीं परिषद के द्वारा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव,नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर कुंदन कुमार को विभिन्न विकासकार्यों के स्वीकृति दिलाने एवं भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए आभार व्यक्त किया गया साथ ही
सभी सदस्यों ने नगर के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प दोहराया। बैठक का समापन आगामी कार्ययोजनाओं की प्राथमिकताओं को तय कर किया गया।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

