13 अक्टूबर को निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा, मां महामाया को चुनरी अर्पित कर समाज की एकता का देंगे संदेश

0
IMG-20261010-WA0535

बिलासपुर। धर्म जागरण समन्वय मातृशक्ति बिलासपुर महानगर के तत्वावधान में मां शक्ति की आराधना एवं समाज की एकता के संकल्प के साथ 13 अक्टूबर 2026 को भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य मां शक्ति की पूजा-अर्चना, आस्था एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा सुबह 10 बजे लाठेश्वरनाथ मंदिर, मस्तूरी से प्रारंभ होगी। इसके बाद श्रद्धालु चुनरी यात्रा लेकर पेंड्रा स्थित मां महामाया मंदिर, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां माता रानी को चुनरी अर्पित कर सुख, समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की जाएगी।

आयोजकों ने समस्त मातृशक्तियों एवं समाजजनों से श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया जाएगा।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजिका भारवि वैष्णव, जिला संयोजिका डॉ. सरिता भारद्वाज और जिला सह संयोजिका मालती केवट ने सभी श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!