बिर्रा में अवैध पटाखों पर पुलिस की कार्रवाई, 75 हजार रुपये के पटाखे जब्त

0
IMG-20261017-WA1279

66 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त करने का प्रेस नोट में उल्लेख, आरोपी रुपेश अग्रवाल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस ने ग्राम बिर्रा में अवैध रूप से रखे पटाखे जब्त कर एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मामले में आरोपी रुपेश अग्रवाल, निवासी ग्राम बिर्रा, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा के कब्जे से पटाखे जब्त किए गए।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(ख) के अंतर्गत कार्रवाई की है। प्रेस नोट में जब्त पटाखों की कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस टीम का रहा योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, एएसआई तीज राम जांगड़े, आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, साइबर टीम एवं थाना बिर्रा स्टाफ का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!