मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम: शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

0
IMG-20261019-WA1152

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर की विधायक रायमुनी भगत से आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति और चल रहे उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने भगवान श्री राम से विधायक रायमुनी भगत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए यह कामना की कि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और सेवा-भाव के साथ पुनः क्षेत्र की जनता की सेवा में सक्रिय रूप से जुट सकें।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!