52 पत्ती ताश से संगठित जुआ, कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20251216-WA0507.jpg

बिलासपुर। अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खिलाते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से नगद रकम, ताश पत्ते, मोबाइल फोन सहित 10 मोटर साइकिल जब्त की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 37 हजार 20 रुपए बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 593/2025 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 02 बंडल 52 पत्ती ताश, 01 नीले रंग का तिरपाल, नगद 27,020 रुपए, 01 मोबाइल फोन एवं 10 मोटर साइकिल जप्त की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात सिंह ठाकुर (27 वर्ष) निवासी पौंसरा थाना कोनी, सायबान अली (55 वर्ष) निवासी रतनपुर थाना रतनपुर तथा रामजी केंवट (57 वर्ष) निवासी पौंसरा थाना कोनी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ऑपरेशन “प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी के नेतृत्व में 15 दिसंबर 2025 को ग्राम पोसरा खार में मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते और खिलाते हुए पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से जुआ संचालन करना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को 15 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा 16 दिसंबर 2025 को उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जुआ गतिविधियों में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे के साथ प्रधान आरक्षक रमेश पटनायक, आरक्षक दुर्गेश यादव, अनुज जांगड़े, सोम भार्गव, राकेश खांडे एवं जितेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!