जोन 8 में अवैध प्लॉटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई

0
Screenshot_20251225_123110.jpg

वार्ड 21 में 1.75 एकड़ भूमि पर बनी मुरूम रोड काटकर लगाया तत्काल प्रतिबंध

सी एंड डी वेस्ट व सड़क बाधा के 40 मामलों में 37,500 रुपये जुर्माना वसूला

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा अवैध प्लॉटिंग एवं सड़क बाधा के मामलों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत फॉर्चून रेसीडेंसी के पास लगभग 1.75 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई।

यह कार्रवाई जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान सहित नगर निवेश विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुरूम रोड काटकर आवागमन किया गया बाधित

निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध प्लॉटिंग के लिए बनाई गई मुरूम की सड़क को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर आवागमन अवरुद्ध किया गया, जिससे अवैध गतिविधियों पर तुरंत प्रभावी रोक लगाई जा सके। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति विकसित की जा रही किसी भी प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सी एंड डी वेस्ट मामलों में जुर्माना

इसी दिन नगर निगम जोन 8 के नगर निवेश विभाग द्वारा सी एंड डी वेस्ट एवं सड़क बाधा से संबंधित 40 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित भवन स्वामियों से कुल 37,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

निगम का सख्त संदेश

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग, सड़क पर मलबा फेंकने एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!