गिरौधपुरी धाम में पुन्नूलाल मोहले का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व मुंगेली विधायक को जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं….

0
IMG_20260103_183247.png

मुंगेली । छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थल गिरौधपुरी धाम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले का जन्मदिन श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पवन पाण्डेय (जनपद सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत मुंगेली) ने विधायक पुन्नूलाल मोहले को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। जनप्रतिनिधियों ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर जनपद सदस्य तरुण पाटले, राजा घृतलहरे, ताराचंद टंडन, रघुराज प्रताप सिंह, श्रीमती राजकुमारी राजेश साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेश साहू, लालाराम साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें राधा शरण परिहार (सरपंच अमलीडीह), भुनेश्वरी देवी साहू (सरपंच भाटलीकला), तुकलहा कर्मकार (सरपंच झाझपुरी खुर्द) एवं संग्राम गर्ग (सरपंच भरूवागुड़ा) शामिल रहे।

सभी उपस्थितजनों ने गिरौधपुरी धाम में पूजा-अर्चना कर विधायक पुन्नूलाल मोहले के स्वस्थ, सफल एवं जनसेवाभाव से परिपूर्ण जीवन की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!