अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2026: मां नर्मदा जी की भव्य शोभायात्रा , हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शनिवार तारीख 24 जनवरी 2026 मां नर्मदा महोत्सव के पावन अवसर पर आज प्रातः मां नर्मदा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा उद्गम स्थल नर्मदा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड सहित—का भ्रमण करती हुई पुनः उद्गम स्थल मंदिर पहुंची । पहुंचने के बाद पूजन उपरांत यहां 24 घंटे चलने वाले नर्मदा कीर्तन का शुभारंभ हुआ । ॐ नमो नर्मदा माई रेवा ,, पार्वती बल्लभ सदा शिवाय । पूजन-अर्चन के पश्चात आज उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया ।
प्रातः 11 बजे मंदिर के मुख्य द्वार से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में मां भगवती नर्मदा जी को सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया । ढोल-नगाड़ों , गुदुम की ताल , आतिशबाजी और “जय मां नर्मदे” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा । शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु , महिला-पुरुष , नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए । इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल , क्षेत्रीय विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद बट , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवीन तिवारी , थाना प्रभारी अमरकंटक लाल बहादुर तिवारी , नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते , अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , प्रधान पुजारी पंडित कामता द्विवेदी , पंडित उत्तम द्विवेदी , पंडित उमेश द्विवेदी , पंडित रूपेश द्विवेदी , स्वामी नर्मदानंद जी महाराज गीता स्वाध्याय आश्रम , श्रीमहंत रामभूषण दास जी महाराज शांति कुटी आश्रम , स्वामी हिमाद्रि मुनि जी महाराज,जगदीशानंद जी महाराज , स्वामी हरस्वरूप जी महाराज कल्याण सेवा आश्रम , स्वामी योगानंद जी महाराज , योगेश चंद्र द्विवेदी मृत्युंजय आश्रम , ब्रम्हचारी नर्मदानंद जी शंकराचार्य आश्रम , शास्त्री रामनरेश दुबे , मार्कण्डेय शर्मा , श्यामलाल सेन नितिन अग्रवाल , ऋषभ प्रताप सिंह , प्रकाश द्विवेदी सहित अनेक संत-महात्मा , जनप्रतिनिधि , समिति के सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे । नगर के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा मां रेवा का भव्य पूजन-अर्चन किया गया । शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण किया गया जिसमें लड्डू , जलेबी , गाजर का हलुआ , सूजी का हलवा , पोहा आदि शामिल रहे । शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई वहीं घरों एवं चौराहों पर रंगोली सजाई गई । क्षेत्र संयोजक संतोष बाजपेयी ने बताया कि रंगोली पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल की बच्चियों द्वारा प्रमुख जगहों पर बनाया गया । महोत्सव के प्रथम दिवस बच्चों एवं युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया । प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई । नोडल अधिकारी व एसडीएम वसीम अहमद बट ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण हैं । एसडीओपी नवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी लाल बहादुर तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बताया ।
शनिवार के कार्यक्रम विवरण:
प्रातः 11 बजे नर्मदा शोभायात्रा , अखंड कीर्तन 01 बजे , सायं 4 बजे रामघाट उत्तर तट पर निर्झरणी महोत्सव,
सायं 7 बजे महाआरती,
रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा ।
रविवार के कार्यक्रम:
जिला प्रशासन अनूपपुर ने प्रातः 11 बजे मां नर्मदा जन्मोत्सव पूजन ,
12 बजे कन्या पूजन एवं विशाल नगर भंडारा ,
सायं 6:45 बजे नर्मदा मंदिर प्रांगण में महाआरती,
सायं 7:15 बजे रामघाट पर महाआरती,
रात्रि 8 बजे रामघाट उत्तर तट पर सांस्कृतिक संध्या एवं विशेष प्रस्तुति (अभिलिप्सा पांडा)।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




