गांधी चौक के पास नशीली दवाइयों की बिक्री करते युवक गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 90 नशीली टैबलेट जब्त

0
Screenshot_20260130_185424.jpg

बिलासपुर। शहर में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने सिटी कोतवाली पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम वाली गली के पास से नशीली गोलियों की बिक्री की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित श्रेणी की कुल 90 नशीली टैबलेट, नगद राशि एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक गांधी चौक क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाइयाँ बेचने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बोले, पिता चन्द्रप्रकाश बोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी नया पारा दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर बताया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से नाइट्राजेपाम टैबलेट्स की 9 स्ट्रिप बरामद की गईं, जिनमें Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10) की 2 स्ट्रिप (20 टैबलेट) एवं Nitrazepam Tablets IP (Nitzascan-10) की 7 स्ट्रिप (70 टैबलेट) शामिल हैं। इस प्रकार कुल 90 नशीली गोलियाँ जब्त की गईं। इसके अतिरिक्त आरोपी के पास से 240 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

NTPC World Environment Day

पुलिस जांच के दौरान आरोपी नशीली दवाओं के विक्रय से संबंधित कोई भी वैध चिकित्सकीय दस्तावेज या डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्त था।

इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जब्त नशीली दवाइयों को सीलबंद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपी के अन्य साथियों तथा नशीली दवाओं की सप्लाई चैन के संबंध में भी गहन जांच की जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!