नाबालिगों को नशे का इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ जप्त

0
IMG-20260130-WA0785.jpg

बिलासपुर। नाबालिग बच्चों को नशे का आदी बनाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, दवाइयाँ और अन्य सामग्री जप्त की गई है। मामले में जेजे एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को 30 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद कुछ नाबालिग बच्चे भाग निकले, जबकि एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 400 नग एविल (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन की शीशियाँ, Buprenorphine एवं Naloxone टैबलेट्स, इंजेक्शन लगाने में प्रयुक्त सिरिंज, नशीली दवाओं की खाली शीशियाँ तथा नकद 700 रुपये जप्त किए गए।

NTPC World Environment Day

पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी इन इंजेक्शनों और दवाइयों को मिलाकर नाबालिग बच्चों को नशा कराने के उद्देश्य से उपयोग कर रहा था। इस प्रकार का कृत्य न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकता है और उनका जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।

आरोपी के खिलाफ बालकों की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े गंभीर अपराध पाए जाने पर धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275 एवं 286 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या नशे से संबंधित जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!