केंद्रीय बजट 2026 गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सपनों को साकार करने वाला : शीलू साहू

0
IMG-20260201-WA1027.jpg

मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शीलू साहू ने केंद्रीय बजट 2026 का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत करता है।

शीलू साहू ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है, जिसमें समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।


महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बजट

प्रदेश मंत्री शीलू साहू ने कहा कि बजट 2026 नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने, महिला स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन देने, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के प्रावधान इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा, “यह बजट स्पष्ट संदेश देता है कि जब महिला सशक्त होगी, तभी भारत समृद्ध बनेगा।”


किसानों को मिला सम्मान और मजबूती

किसानों के लिए बजट को सराहनीय बताते हुए शीलू साहू ने कहा कि किसान सम्मान निधि, कृषि अवसंरचना, सिंचाई योजनाओं और आधुनिक तकनीक के लिए किए गए प्रावधान यह साबित करते हैं कि भाजपा सरकार किसान को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि देश की रीढ़ मानती है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र में स्थायित्व आएगा।


युवाओं के लिए अवसरों का बजट

युवाओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि रोजगार, स्टार्ट-अप, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रमों को बजट में और मजबूती दी गई है। यह बजट युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।


गरीब और मध्यम वर्ग पर विशेष फोकस

शीलू साहू ने कहा कि बजट में आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।


समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम

अंत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को साकार करता है और आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!