देश सेवा में आगे बढ़े क्षत्रिय समाज के युवा, 25 चयनित युवाओं का भव्य सम्मान

0
IMG_20260203_131306_525.jpg

मुंगेली । राजपूत क्षत्रिय समाज तखतपुर–मुंगेली परीक्षेत्र पंजीयन क्रमांक 3738 के तत्वावधान में कस्तूरी होटल के सामने स्थित स्मार्ट एकेडमी हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में BSF, CISF, भारतीय नेवी, थल सेना, अग्निवीर सेना, पुलिस आरक्षक सहित अन्य सुरक्षा बलों में चयनित क्षत्रिय समाज के 25 युवाओं को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी। समारोह में परीक्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत ने सभी चयनित युवाओं — युगल सिंह राजपूत, राकेश सिंह, हरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, राज सिंह, भारती राजपूत, देवा सिंह, केविन सिंह, यश राजपूत, सूरज ठाकुर, आशीष ठाकुर, रितेश ठाकुर, हरेंद्र सिंह राजपूत, अरविंद सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह, करण ठाकुर, दिव्या क्षत्री, लोकेश सिंह राजपूत, विवेक सिंह, विभव सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य — को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नर्मदा सिंह राजपूत ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने आदिकाल से ही देश सेवा, वीरता और बलिदान की परंपरा का निर्वहन किया है। इतिहास साक्षी है कि राष्ट्र की रक्षा में क्षत्रिय समाज सदैव अग्रणी रहा है और अपने प्राणों का उत्सर्ग करने से भी पीछे नहीं हटा। आज की युवा पीढ़ी सेना और सुरक्षा बलों में चयनित होकर उसी गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखे हुए है। उन्होंने युवाओं की मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेना व सुरक्षा बलों में चयन केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने चयनित युवाओं से अपील की कि वे देश सेवा के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरक भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी सफलता के पीछे निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या, नियमित अभ्यास, शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक सोच की अहम भूमिका रही। युवाओं ने अपने परिवारजनों, समाज के वरिष्ठजनों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताते हुए अन्य युवाओं से भी धैर्य और परिश्रम के साथ लक्ष्य साधने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष हुकुम सिंह, सचिव चिम्मन सिंह, केंद्रीय संरक्षक मनहरण सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, पोषण सिंह, ऋषि सिंह, ज्ञान सिंह, दिनेश सिंह, आदित्य सिंह, गेंद सिंह, रमेश सिंह, प्रताप सिंह, रामखिलावन, कुलदीप सिंह, पुरन सिंह, मिंटू राजपूत, भागीरथी, प्रदीप सिंह, रामशरण राजपूत, मनमोहन सिंह क्षत्रिय, अरविंद सिंह राजपूत, राहुल सिंह, केंद्रीय मीडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर सहित समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं चयनित युवाओं के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।उक्त जानकारी राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!