अमरकंटक में बदला मौसम का मिजाज

0

रिपोर्टर ✒️ श्रवण कुमार उपाध्याय

IMG-20260203-WA1071.jpg

हल्की बारिश से घुली ठंडक, हवाओं ने बढ़ाई गुलाबी ठिठुरन

अमरकंटक।
मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार दोपहर बाद अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज गर्जना व बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। यह बारिश करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर होती रही।

अचानक हुई बूंदाबांदी से वातावरण में नमी बढ़ गई। बारिश थमने के बाद चली ठंडी हवाओं ने पूरे क्षेत्र में ठंडक की मिठास घोल दी। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड का अहसास हुआ।

NTPC World Environment Day

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी संध्या समय अच्छी बारिश हुई थी, जिससे मौसम में बदलाव पहले से ही महसूस किया जा रहा था। बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और शाम होते-होते मौसम ने अचानक अपना रंग दिखा दिया।

लगातार हो रही बारिश से जहां स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं पर्यटक नगरी अमरकंटक में मौसम की इस ताजगी ने प्राकृतिक सौंदर्य को और भी निखार दिया है। ठंडी हवाओं, बादलों और हरियाली के मेल से अमरकंटक का वातावरण इन दिनों बेहद रमणीय नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!