IMG-20260203-WA0986.jpg

बैगा बाहुल्य लरबक्की में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लोकार्पण

कवर्धा | शासन की डिजिटल पहल अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक तेजी से पहुंच रही है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बैगा बाहुल्य ग्राम लरबक्की में नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को अब बैंकिंग सेवाएं, पेंशन वितरण और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ गांव में ही उपलब्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर ही आवश्यक डिजिटल और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहरों का रुख न करना पड़े। अब पेंशनधारियों को पेंशन की राशि निकालने, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त करने की सुविधा गांव में ही मिलेगी।

NTPC World Environment Day

उन्होंने बताया कि यह केंद्र लोक सेवा केंद्रों से भी संबद्ध रहेगा, जिससे आयुष्मान भारत कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी यहीं बनाए जा सकेंगे। इससे ग्रामीणों को समय, धन और श्रम की बचत होगी और उन्हें शहर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से गांवों में पारदर्शिता बढ़ेगी और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

इस अवसर पर विदेशीराम धुर्वे, रामकिंकर वर्मा, विजय पाटिल, नंद श्रीवास, नितेश अग्रवाल, बिहारी धुर्वे, रूपसिंह धुर्वे, नरेश चंद्रवंशी, हेमचंद चंद्रवंशी, राजेंद्र कुंजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!