मजगांव में बोर खनन से ग्रामीणों को मिली राहत जनपद सदस्य तरुण पाटले के प्रयास से पेयजल समस्या का समाधान

0
IMG-20260205-WA0902.jpg

मुंेली । ग्राम पंचायत भरूहागुड़ा के आश्रित ग्राम मजगांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। जनपद सदस्य तरुण पाटले के प्रयास से गांव में बोर खनन का कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बोर खनन पूरा होते ही गांववासियों ने इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

बोर खनन कार्य के शुभारंभ और पूर्ण होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे। सभी ग्रामवासियों ने जनपद सदस्य तरुण पाटले को इस नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि बोर खनन से अब उन्हें पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।

इस अवसर पर सरपंच संग्राम गर्ग, सरपंच रमेश अंचल, उप सरपंच धनु बंजारा, चंद्रभान पाटले, ईश्वर कोसले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी गांव के विकास के लिए ऐसे कार्य लगातार किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जनपद सदस्य तरुण पाटले द्वारा कराया गया यह बोर खनन कार्य मजगांव के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ है, जिससे गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!