जिला ग्रंथालय कवर्धा में एक दिवसीय पालक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

0

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

IMG-20260220-WA1084


समावेशी शिक्षा और गृह आधारित शिक्षा की दी गई विस्तृत जानकारी

कवर्धा समावेशी शिक्षा के अंतर्गत गृह आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के पालकों और अभिभावकों के लिए मंगलवार को जिला ग्रंथालय कवर्धा में एक दिवसीय पालक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

डीएमसी विनोद श्रीवास्तव ने पालकों का स्वागत करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक विकास में पालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग बच्चों से संबंधित शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी विकासखंड स्तर पर पदस्थ बीआरपी की है। आवश्यकता होने पर पालक उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में सहायक परियोजना समन्वयक (समावेशी शिक्षा) कबीरधाम , बीआरसी , सहायक परियोजना समन्वयक एवं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विकासखंड पंडरिया, बोडला, कवर्धा एवं लोहारा से आए पालकों और अभिभावकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पालकों को समावेशी शिक्षा, गृह आधारित शिक्षा की प्रक्रिया, बच्चों के अधिकार, शैक्षणिक सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।

प्रशिक्षण सत्र में बीआरसी , , , एवं ने समावेशी शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में बताते हुए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, घर में सहयोगात्मक और सकारात्मक वातावरण बनाने तथा उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में पालकों की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान पालकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय एवं परिवार के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया।

उपस्थित पालकों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए इसकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!