जल जीवन मिशन से मजगांव को मिलेगी बड़ी सौगात

0
IMG-20260223-WA0343

जनपद सदस्य तरुण पाटले ने किया पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन

मुंगेली। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत भरूहागुड़ा के आश्रित ग्राम मजगांव में पानी टंकी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। जनपद सदस्य (फंदवानी) ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच संगम गर्ग, उपसरपंच धनु बंजारा, भूतपूर्व सरपंच अशोक यादव, प्रमोद पाटले, मालिक राम सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत कर कार्य की शुरुआत की गई।

जनपद सदस्य तरुण पाटले ने इस अवसर पर कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। मजगांव में पानी टंकी निर्माण से लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूरी तरह जनहित से जुड़ा है और इसके पूरा होने से ग्रामीणों को नियमित जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

NTPC World Environment Day

ग्रामीणों ने भी इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पानी की सुविधा से महिलाओं और बच्चों को विशेष राहत मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!