अभिषेक अग्रवाल ने जिला पंचायत कबीरधाम के सीईओ का संभाला कार्यभार भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य

0
IMG-20260223-WA1032

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

कवर्धा। जिला पंचायत कबीरधाम के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने ऐतिहासिक पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और जिले के सफल कार्यकाल के लिए आशीर्वाद लिया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त सीईओ ने , कलेक्टर कबीरधाम से सौजन्य भेंट की। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यों की संक्षिप्त जानकारी ली।

इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री, राज्य शासन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण परिवारों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराना उनकी कार्ययोजना का अहम हिस्सा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक अग्रवाल राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं और मूल रूप से अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे हैं। इससे पूर्व वे डिप्टी कलेक्टर महासमुंद, एसडीएम पिथौरा, सरायपाली, कटघोरा व बोड़ला, अपर कलेक्टर दंतेवाड़ा व दुर्ग, अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर तथा उपसचिव गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

अब जिला पंचायत कबीरधाम के सीईओ के रूप में वे जिले के ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में कार्य करेंगे। प्रशासनिक हलकों में यह भी चर्चा है कि वे शीघ्र ही भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!