नर्मदा नदी परिक्रमा पूर्ण : प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन

0
IMG-20260223-WA1037

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री प्रतिज्ञा पटेल की पतित पावनी मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा विधिवत रूप से पूर्ण हो गई ।

परिक्रमा के समापन अवसर पर पावन नगरी अमरकंटक स्थित नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर एवं नर्मदा कुंड में आचार्य-पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन , आरती तथा कन्या पूजन-भोजन संपन्न कराया गया ।

NTPC World Environment Day

अमरकंटक में आस्था का पूर्णत्व

माई की बगिया में संकल्प से सिद्धि तक
उल्लेखनीय है कि लगभग दो माह पूर्व माई की बगिया एवं नर्मदा उद्गम स्थल से विधिवत संकल्प लेकर परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया था । यात्रा के दौरान नर्मदा तटवर्ती विहंगम स्थलों का अवलोकन एवं चित्रांकन भी किया गया ।
समापन अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल , विधायक जालम सिंह पटेल , परिजन एवं शुभेच्छुजन उपस्थित रहे ।
प्रतिज्ञा पटेल ने परिक्रमा को सफल , सुखद एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव बताते हुए कहा कि यात्रा से संबंधित कुछ चित्रकारी कार्य अभी शेष हैं जिन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाएगा ।
संपूर्ण पूजन-अर्चन पंडित उमेश द्विवेदी , पंडित उत्तम द्विवेदी आदि ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!