ऐतिहासिक बजट से छत्तीसगढ़ को नई उड़ान, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – चन्द्रप्रकाश सूर्या भाजपा की साय सरकार ने हर वर्ग का रखा ध्यान – चन्द्रप्रकाश

0
IMG-20260224-WA1243

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जो प्रदेश की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि को नई दिशा देगा।

सूर्या ने कहा कि “संकल्प” थीम पर आधारित यह बजट भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास को साकार करता है। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों का संतुलित ध्यान रखा गया है, जिससे छत्तीसगढ़ का विकास और तेज होगा।

उन्होंने बताया कि किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, 18 वर्ष पूर्ण करने पर बच्चियों को 1.5 लाख रुपये, लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए 5 करोड़ रुपये, महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन (75 करोड़), जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़, डेयरी समग्र विकास योजना के तहत 90 करोड़ तथा नए उद्योगों और एयरपोर्ट शोरूम जैसे प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही महिलाओं के नाम संपत्ति खरीद पर 50% पंजीयन शुल्क में छूट भी दी गई है।

सूर्या ने कहा कि इस विकसित छत्तीसगढ़ के बजट में को आईटी, नए फ्लाईओवर सहित कई नई सौगातें मिली हैं, जो क्षेत्रीय विकास को गति देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!