राज्य बजट 2026 में कैशलेस चिकित्सा सुविधा शामिल होने पर कर्मचारी संघ ने जताया आभार

0
IMG-20260224-WA1225

मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य बजट 2026 में शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को शामिल किए जाने पर जिला मुंगेली ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इस निर्णय को कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए ऐतिहासिक कदम करार दिया है।

संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह संघ की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे सरकार ने बजट में शामिल कर कर्मचारियों की चिंता को समझा है। उन्होंने एवं वित्त मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गंभीर बीमारी की स्थिति में अब कर्मचारियों को आर्थिक बोझ से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।

बिन्दु भास्कर ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा से कर्मचारियों और उनके परिजनों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा, जिससे मानसिक और आर्थिक तनाव कम होगा। यह निर्णय प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाता है।

NTPC World Environment Day

राज्य बजट में इस प्रावधान के शामिल होने से जिले सहित पूरे प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है। कर्मचारी वर्ग का मानना है कि यह पहल सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ शासन और कर्मचारियों के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!