राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत: बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू, सरकार का जताया आभार
मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य बजट 2026 में शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू किए जाने के निर्णय का जिलेभर में स्वागत किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले पर ने हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। संघ का कहना है कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।
संघ की अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि गंभीर बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में कर्मचारियों को अब आर्थिक चिंता से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता और कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाता है।
पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया
जिला संयोजक ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। इलाज के दौरान होने वाले भारी खर्च से राहत मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।
वहीं संभागीय सचिव ने इसे कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की एकजुटता और सरकार की जनकल्याणकारी नीति का परिणाम है। इससे राज्य के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार के प्रति जताया विशेष आभार
संघ के पदाधिकारियों ने इस फैसले के लिए माननीय मुख्यमंत्री , वित्त मंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सरकार की सकारात्मक पहल के कारण ही यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सकी।
अंत में संघ की ओर से जित्तू साहू, चिंतामणि शर्मा, अभिजीत तिवारी, भूपेंद्र बंजारे, मनोज अंचल, भूपेंद्र घृतलहरे, नरेंद्र राठौर, संतोष बघेल और इंद्राज पाटले सहित अन्य पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में ऐसे ही दूरगामी और जनकल्याणकारी निर्णय लेती रहेगी।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




