महंगाई–बेरोजगारी पर बजट मौन, किसानों से फिर छलावा : संजय यादव

0
IMG_20260224_212221_276

मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026 को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आम जनता के साथ छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पूरी तरह मौन है, जबकि यही समस्याएं आज आम नागरिकों की सबसे बड़ी चिंता बनी हुई हैं।

संजय यादव ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं, लेकिन बजट में महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की बात तो की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर नई नौकरियों को लेकर कोई स्पष्ट और प्रभावी योजना सामने नहीं आई है। इससे बेरोजगार युवाओं में गहरी निराशा है।

उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार हर साल किसानों की आय दोगुनी करने के दावे करती है, लेकिन बजट में किसानों के लिए ठोस राहत देने वाले प्रावधान नहीं हैं। खाद, बीज, डीजल और कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों से किसान पहले ही परेशान हैं, ऐसे में बजट से उन्हें बड़ी उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई।

कांग्रेस महामंत्री ने आरोप लगाया कि यह बजट बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि का स्पष्ट मत है कि यह बजट केवल आंकड़ों और घोषणाओं का पुलिंदा है, जिसमें जमीनी समस्याओं का समाधान नहीं है।

अंत में संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बजट के खिलाफ जनभावनाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी और किसानों, युवाओं व आम जनता के हक की लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!