जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी उर्मिला रमेश यादव ने दी होली की शुभकामनाएं…

0
IMG-20260302-WA0718

मुंगेली। महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे होली के दौरान किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधियों से दूर रहें और प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें। साथ ही उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

अंत में जिला अध्यक्ष ने जिले की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में इस पर्व की सार्थकता को दर्शाती है।

Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!