NTPC World Environment Day

होली से पहले मस्तुरी पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, तीन गांवों में रेड कर 3 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20260302_221016

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय



बिलासपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मस्तुरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत ग्राम सरगवा, कर्रा एवं भोथीडीह में एक साथ रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मस्तुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त गांवों में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब एवं कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 02 मार्च 2026 को दबिश दी। इस दौरान ग्राम सरगवा से आरोपी विद्या प्रकाश मनहर (20) के कब्जे से 05 लीटर 760 एमएल देशी प्लेन शराब, ग्राम कर्रा से आरोपी मनहरण कौशिक (50) के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा ग्राम भोथीडीह से आरोपी रामेश्वर केंवट (31) के कब्जे से 03 लीटर 6 एमएल देशी प्लेन शराब बरामद की गई।

जप्त की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 6,300 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क एवं 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए नशे के अवैध कारोबार पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मस्तुरी पुलिस द्वारा आगे भी अवैध शराब बिक्री एवं नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि बिलासपुर जिले में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!