NTPC World Environment Day

उमंग, उत्साह और रंगों का पर्व होली: अशोक चंद्राकर ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं

0
IMG-20260303-WA0140


मुंगेली । रंगों, उमंग और आपसी सौहार्द का प्रतीक होली का पावन पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर अशोक चंद्राकर, संचालक – बजरंग ट्रेक्टर्स, मुंगेली एवं पूर्व जनपद सदस्य,ने क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में श्री चंद्राकर ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह पर्व हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में अनंत सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही समाज में सौहार्द, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

अंत में श्री चंद्राकर ने सभी नागरिकों से सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से होली मनाने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!