राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी बिहार से नितिन नबीन और छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा मैदान में

0
Screenshot_20260303_162825

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की राज्यवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार से तथा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा नेतृत्व के इस निर्णय को संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और राजनीतिक सक्रियता को ध्यान में रखकर किया गया है।

भाजपा की राज्यवार राज्यसभा उम्मीदवार सूची इस प्रकार है—

बिहार

नितिन नबीन

शिवेश कुमार


असम

तेराश गौवाला

जोगेन मोहन


छत्तीसगढ़

श्रीमती लक्ष्मी वर्मा


हरियाणा

संजय भाटिया


ओडिशा

मनमोहन सामल

सुजीत कुमार


पश्चिम बंगाल

राहुल सिन्हा


पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 5 मार्च को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। यदि आवश्यकता पड़ी तो 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नामों की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं।

Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!