बाजार चौक में चाकू लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

0
IMG-20260306-WA0591

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी पुलिस ने बाजार चौक में अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को चौकी सिलतरा पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सांकरा स्थित बाजार चौक के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लोकनाथ उर्फ बिल्ला नवरंगे (28) निवासी वार्ड नंबर 17, मिनी माता चौक, सतनामी पारा, ग्राम सांकरा, थाना धरसींवा जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 125/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!