कर्तव्य में लापरवाही पर प्रधान आरक्षक निलंबित

0
image_search_1772806870570

जांजगीर-चांपा। कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अकलतरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर द्वारा रोजनामचा लेखन का कार्य समय पर नहीं किया जा रहा था। इसके साथ ही ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने की शिकायत भी सामने आई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!