जरवाय में अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई, मुरूम रोड काटा और 12 निर्माण ढहाए

0
IMG-20260307-WA0884

रायपुर। नगर निगम जोन-8 की टीम ने वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के जरवाय क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ निजी भूमि पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर रोक लगा दी। निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध मुरूम मार्ग को काट दिया और प्लिंथ लेवल तक किए गए करीब 12 अवैध निर्माणों को भी तोड़ दिया।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि अज्ञात प्लाटिंगकर्ताओं द्वारा निजी जमीन पर बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी और वहां मुरूम रोड बनाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।

सूचना मिलने पर नगर निगम जोन-8 की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अवैध मुरूम सड़क को काटकर तथा प्लिंथ लेवल तक बने लगभग 12 निर्माणों को ध्वस्त कर अवैध प्लाटिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

कार्रवाई के दौरान जोन-8 के उप अभियंता अबरार खान सहित नगर निवेश विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!