छतौना पंचायत की अनदेखी पर सरपंच ने जताई नाराजगी

0
IMG-20260308-WA0462

मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छतौना की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत छतौना की सरपंच किरण कश्यप/श्रीकांत कश्यप ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यक्रम में जिले की कई पंचायतों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, लेकिन उनकी पंचायत को नजरअंदाज कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन के कार्यक्रम में कई पंचायतों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, वहीं छतौना पंचायत के जनप्रतिनिधियों को उचित जानकारी और अवसर नहीं मिलने से पंचायत के प्रतिनिधियों में असंतोष का माहौल है।

सरपंच किरण कश्यप/श्रीकांत कश्यप का कहना है कि ग्राम पंचायतें शासन की महत्वपूर्ण इकाई हैं और गांवों के विकास में उनकी अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद यदि ऐसे कार्यक्रमों में पंचायतों को ही शामिल नहीं किया जाता है, तो इससे जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भावनाएं आहत होती हैं।

उन्होंने कहा कि छतौना पंचायत लगातार क्षेत्र में विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय रही है। ऐसे में जिला प्रशासन के कार्यक्रम में पंचायत को महत्व नहीं दिया जाना समझ से परे है। सरपंच ने उम्मीद जताई कि भविष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सभी पंचायतों को समान रूप से आमंत्रित किया जाएगा और जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!