अमरकंटक स्थित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में मधुमेह,उक्त रक्तचाप,शिकलसेल की हुई जांच ,

0
IMG-20260308-WA1022

डॉ योगेंद्र परिहार और अन्य डॉक्टरों द्वारा हुए 90 पंजीयन का किया गया परीक्षण

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में रविवार दिनांक 08 मार्च 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में मधुमेह , उच्च रक्तचाप एवं सिकलसेल सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई ।
शिविर में कुल 90 मरीजों का पंजीयन हुआ जिनका परीक्षण बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. योगेंद्र परिहार , डॉ. सुभाष सिंह , डॉ. शकुंतला लाहिड़ी एवं डॉ. आशुतोष पाठक द्वारा किया गया । जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श देते हुए निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं ।

NTPC World Environment Day


चिकित्सालय द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी तीसरे रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा महिलाओं की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी जबकि माह के चौथे रविवार को अस्थि एवं शिशु रोग संबंधी विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा ।
इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन होने वाले जनरल चेकअप के अंतर्गत आज 05 मरीजों का परीक्षण डॉ. एस. के. तिवारी द्वारा किया गया जिन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां दी गईं ।
शिविर के सफल संचालन में डॉ. एस. के. तिवारी , राजेश तिवारी , सुखनंदन सिंह , ईश्वरी पेद्राम , दीपक चंद्रवंशी एवं राम सनेही सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!