अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसईसीएल इंदिरा विहार में महिला कल्याण समाज का भव्य आयोजन

0
IMG-20260309-WA0920

जागरूकता कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह में महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग

बिलासपुर। एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित महिला कल्याण समाज द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप महाप्रबंधक शेख जाकिर हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में महिलाओं को आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण अग्रवाल रहे। उन्होंने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और यूट्रस कैंसर से संबंधित जागरूकता की महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवन के लिए सही खान-पान, नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर समाज सेविका लता गुप्ता, विनीता राव और सुनीता मणिपुरी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कृति गंगाजली ने नारी शक्ति पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर उपस्थित महिलाओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन महिला कल्याण समाज की सचिव माधुरी तिवारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसचिव रेहाना खान सहित कविता घोष, सुप्रभा आचार्य, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, सरोज वस्त्रकार, ज्योति उपाध्याय, बबिता मिश्रा, संतोषी मेहता, हेमलता कश्यप, आभा पांडेय, सरला शर्मा, सीमा दिग्रास्कर, रजनी श्रीवास, रेखा गुल्ला, शैफाली घोष, शालू दुबे, माया कापले, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, भारती सिन्हा, सुषमा महतो, फरीदा हुसैन, दिव्या भौमिक, कीर्ति साहू, किरणबाला पांडेय, दुर्गेश साहू, किरण ठाकुर, भानुमति नेताम, माया राव, लक्ष्मी, नीरा देवी, सुदर्शन सोंटके, सविता शर्मा और प्रभा शुक्ला सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रीति, रवि और रजनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गीत-संगीत, रंग-गुलाल और हंसी-खुशी के माहौल के बीच महिला दिवस एवं होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!